होम
राज्य
देश
ट्रेंडिंग खबरेंnew
क्रिकेट
मनोरंजन
बिजनेस
करियर
विदेश
वेब स्टोरी
धर्म
राशिफल
लाइफस्टाइल
ऑटो
Bihar Vidhan Sabha
बिहार चुनाव 2025
नई दिशाएं
मिडिल ईस्ट
प्रीडिक्टर
विधानसभा चुनाव
बोर्ड रिजल्ट्स 2025
गैजेट्स
खेल
मौसम
वीडियो
आपके लिए खास
वायरल
ओपिनियन
फोटो
क्राइम
Livemint
Hindustan Times
Healthshots
HT Auto
More
Hindi News
UP News
Yogi government announcement Preparations to make cloth and bioplastic from cow dung in UP
योगी सरकार की घोषणा: यूपी में गाय के गोबर से कपड़ा और बायोप्लास्टिक बनाने की तैयारी
यूपी सरकार ने शुक्रवार को घोषणा की कि उसने निराश्रित गायों से प्रतिदिन प्राप्त होने वाले 54 लाख किलोग्राम गोबर को बायोप्लास्टिक, बायो-पॉलिमर, बायो-टेक्सटाइल, पर्यावरण अनुकूल कपड़ा, कागज, बायोगैस, कम्पोस्ट और नैनोसेल्यूलोज जैसे टिकाऊ उत्पादों में बदलने के लिए एक नई पहल शुरू की है।
Fri, 1 Aug 2025, 11:05:PM
Dinesh Rathourलखनऊ, भाषा
gogleNews
Share
---
योगी सरकार की घोषणा: यूपी में गाय के गोबर से कपड़ा और बायोप्लास्टिक बनाने की तैयारी
यूपी सरकार ने शुक्रवार को घोषणा की कि उसने निराश्रित गायों से प्रतिदिन प्राप्त होने वाले 54 लाख किलोग्राम गोबर को बायोप्लास्टिक, बायो-पॉलिमर, बायो-टेक्सटाइल, पर्यावरण अनुकूल कपड़ा, कागज, बायोगैस, कम्पोस्ट और नैनोसेल्यूलोज जैसे टिकाऊ उत्पादों में बदलने के लिए एक नई पहल शुरू की है। सरकार ने एक बयान में कहा कि इस पहल का उद्देश्य 'हर गांव ऊर्जा केंद्र' मॉडल के तहत ग्रामीण रोजगार, जैविक खेती और ऊर्जा आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देते हुए प्लास्टिक प्रदूषण से निपटना है। गो सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता ने बताया कि यह योजना मुख्यमंत्री के “हर गांव ऊर्जा केंद्र” मॉडल के अनुरूप है। इसमें गोबर आधारित बायोगैस से ऊर्जा उत्पादन के साथ-साथ जैविक/प्राकृतिक खेती, ग्रामीण रोजगार और गोशालाओं की आत्मनिर्भरता सुनिश्चित की जाएगी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें